कोडरमा, सितम्बर 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में बुधवार को कोडरमा प्रखंड के चाराडीह पंचायत भवन एवं गुमो गांव में लैंगिक समानता, दहेज प्रथा एवं महिलाओं के अधिकारों से संबंधित कानूनी प्रावधानों पर आधारित विशेष विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के संरक्षण, विभिन्न कानूनी प्रावधानों तथा निःशुल्क कानूनी सहायता के संबंध में जागरूक करना था। शिविर के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, विधिक सहायता सेवाओं तथा विभिन्न कानूनी समस्याओं के समाधान के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि प्राधिकार का ...