गिरडीह, अप्रैल 5 -- रेम्बा। जमुआ प्रखंड के रेम्बा में स्थित रामकृष्ण ठाकुरबाड़ी में महिलाओं द्वारा किए जा रहे अखंड रामचरित्र मानस के पाठ से वातावरण भक्तिमय हो उठा है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार पूर्वाह्न 9: 00 बजे शुरू किए गए अखंड रामायण पाठ का समापन देर रात तक किया जाएगा। इस बाबत सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध गुप्ता ने बताया कि अखंड रामायण के पाठ में अनीता देवी, मुन्नी देवी, नैना देवी, अंजू देवी, किरण देवी, सुरभि गुप्ता, रीना देवी, चंचला देवी सहित कई महिलाएं जुटी हुई हैं। ध्वनि विस्तारक यंत्र के सहयोग से किए जा रहे अखंड रामायण पाठ से वातावरण में भक्ति का संचार हो रहा है। उक्त आयोजन में शिक्षिका अनीता देवी तथा उनके परिजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...