महिलाओं के अंडाणु निकालकर बेचने के मामले में ईडी ने की कार्रवाई
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध ह्यूमन एग एक्सट्रैक्शन रैकेट के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने महिलाओं के अंडाणु अवैध रूप से निकालकर बेचने वालों से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 29 लाख रुपए जब्त करने के साथ कई बैंक लॉकर और म्यूचुअल फंड निवेशों से लेन-देन पर रोक लगा दी है। ईडी ने एक बयान जारी कर कहा कि मुंबई ने 16 अक्तूबर को ठाणे, बारामती और नासिक में स्थित अस्पतालों व आईवीएफ केंद्रों सहित 10 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई पीएमएलए के तहत की गई। यह तलाशी अभियान अवैध ह्यूमन एग एक्सट्रैक्शन रैकेट (मानव अंडाणु निकालने के अवैध रैकेट) से जुड़ी चल रही जांच के सिलसिले में की गई थी। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में ठाणे (महाराष्ट्र) के बदलापुर में दर्ज एफआईआर और उसके बाद दाखिल चार्जशीट के आधार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.