नवादा, अप्रैल 21 -- शहर के पटेल नगर स्थित एक होटल में सवर्ण महिला एकता मंच की पहली बैठक हुई। मंच की गौरी रानी, बंटी सिंह, खुशबू सिंह और वर्षा रानी की देखरेख में हुई बैठक में सवर्ण समाज की महिलाओं की स्थिति और संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। इस दौरान सवर्ण समाज की दबी-कुचली महिलाओं की आवाज बुलंद करने और उनके हितों और उत्थान के लिए कार्य करने पर विचार किया। मुख्य अतिथि के रूप में नवादा की पूर्व सिविल सर्जन डॉ. सावित्री शर्मा और डॉ. मधु सिन्हा उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने कहा कि सवर्ण समाज में भी कई महिलाएं कठिन परिस्थितियों से गुजर रही हैं। उन महिलाओं की आवाज सवर्ण महिला मंच उठाएगी। वर्तमान स्थिति में सवर्ण वर्ग की महिलाओं और परिवारों की आर्थिक स्थिति भी काफी चुनौतीपूर्ण हो गई है। अन्य जातियों की गरीब महिलाओं की तरह सवर्ण समाज की जरूरतमंद महिलाओं क...