गौरीगंज, अगस्त 26 -- अमेठी। संवाददाता रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया है। बुधवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार ने रक्षाबंधन से पहले प्रदेश की माता-बहनों को विशेष तोहफा दिया है।राज्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रत्येक बहन अपने एक सहयात्री के साथ रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेगी। वहीं 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं हमेशा निशुल्क बस यात्रा कर सकेंगी। यह भी पढ़ें- प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री एवं प्रयागराज के प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री योगी ...