देवघर, जनवरी 8 -- देवघर,प्रतिनिधि शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में समाज में व्याप्त कुप्रथाओं के उन्मूलन, बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा व सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित सामाजिक कुरीति निवारण योजना, राज्य योजनाएं- बाल विवाह मुक्त झारखंड एवं मिशन शक्ति अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, डीडीसी पीयूष सिन्हा, एसडीओ देवघर रवि कुमार एवं मौजूद अतिथियों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विभिन्न अतिथियों द्वारा कार्यशाला के मुख्य उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाना, बाल वि...