शामली, नवम्बर 25 -- थाना क्षेत्र में महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान न केवल छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई, बल्कि महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके, कानूनी अधिकार और सरकारी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई। महिला हेड कांस्टेबल मिथिलेश, महिला हेड कांस्टेबल श्वेता और दरोगा सुनील दत्त के नेतृत्व में चली इस टीम ने कस्बे के प्रमुख चौराहों, बाजारों, मॉल, पार्क, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक गश्त की। | संदिग्ध युवकों और असामाजिक तत्वों को साफ चेतावनी दी गई कि महिलाओं-बालिकाओं के साथ कोई भी अभद्र टिप्पणी या अशोभनीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.