बागेश्वर, मार्च 24 -- महिलाओं के साथ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर दन्या में जन जागरूकता कार्यक्रम हुआ। छात्र-छात्राओं ने 'नारी सुरक्षा-देश सुरक्षा' के नारों के साथ विभिन्न जानकारियां दीं। बालिकाओं को गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा के बारे में बताए। साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी बताए। यहां लक्ष्मण सिंह डसीला, हरीश सिंह, दीपक सिंह, देश दीपक पंत, बसंत गोस्वामी, ईश्वर सिंह, गोकुल सिंह डसीला आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...