महिलाओं की सुरक्षा का संदेश पहुंचा रही पुलिस
संभल, जून 29 -- उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत रविवार को संभल पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिसकर्मियों ने थाना क्षेत्रों में आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल कार्यक्रमों में महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की जानकारी दी। इसके साथ ही एंटी रोमियो टीम ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों से अवगत कराया। महिला पुलिसकर्मियों ने वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस 108, स्वास्थ्य सेवा 102, सीएम हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर क्राइम ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.