रांची, मार्च 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को इनिशिएटिव फॉर लीगल अवेयरनेस एंड असिस्टेंस ट्रस्ट की ओर से रांची प्रेस क्लब में 'त्वरित कार्रवाई: सतत चुनौतियों के बीच महिलाओं के अधिकारों को वास्तविक जीवन में रूपांतरित करना' विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं की वर्तमान स्थिति, उनके लिए उपलब्ध कानूनी संरक्षण और उनके सामने उपस्थित सामाजिक और संस्थागत चुनौतियों पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने महिलाओं के सशक्तीकरण और उनके आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता बताई। वक्ताओं में वकील दिव्यप्रकाश ने महिलाओं के अधिकारों को व्यवहारिक रूप से लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रो स्वाति ने महिलाओं के अधिकारों की ऐतिहासिक यात्रा को रेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.