लोहरदगा, मार्च 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड के डोका गांव में महिला सशक्तिकरण और विकास को लेकर महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की ने कहा कि महिलाओं की सहभागिता और समानता के बिना विकसित समाज का कल्पना करना संभव नहीं है। लड़कियां और महिलाएं राजनीति, खेल, प्रशासन के अलावा वकील,शिक्षिका,इंजीनियर बन कर विभिन्न तरह से देश और समाज में बिना भेद भाव के देश और समाज को विकसित करने में अपनी योगदान दे रहीं हैं। महिलाओं ने अपनी मेहनत से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि घर की चहारदीवारी से बाहर निकल कर आप सब भी अपने योग्यतानुसार आगे बढ़ने का प्रयास करें और समाज की बुराइयों को मिटा कर राज्य व देश के साथ गांव को विकसित करने में अपना अपना योगद...