नवादा, मार्च 9 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं विकास निगम, कला एवं संस्कृति विभाग, जीविका एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में डीआरडीए सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का मुख्य विषय गिव टू गेन रखा गया है, जिसके माध्यम से समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण, सम्मान तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की सहभागिता के बिना देश की सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति संभव नहीं है। महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.