महिलाओं की समस्याओं से गूंजा जन कल्याण शिविर
बेगुसराय, जून 17 -- नावकोठी,निज संवाददाता। भीषण गर्मी और 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के बावजूद बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित सहयोग सह जन कल्याण शिविर में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने, पेंशन, आवास तथा जीविका से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं शिविर पहुंचीं और अपनी मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, श्रम, आपूर्ति, पंचायती राज, जीविका, मनरेगा समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। जीविका दीदियों रंजू, सुमन, पिंकी और जनिता ने दीदी रसोई शुरू करने की मांग रखी। वहीं पूनम, किरण, जनिता सहित अन्य महिलाओं ने जीविका समूहों के संचालन एवं बैठकों के लिए नए भवन की आवश्यकता बताई। यह भी पढ़ें- महिलाओं की समस्याओं से गूंजा जन कल्याण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.