महिलाओं की समस्याओं के समाधान का मंच तैयार, 25 अगस्त को जनसुनवाई
कन्नौज, अगस्त 22 -- कन्नौज l महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार और त्वरित न्याय को लेकर 25 अगस्त को कन्नौज में महिला जनसुनवाई और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। वन स्टॉप सेंटर में सुबह 10:30 बजे 'तेरे मेरे सपने' उद्घाटन कार्यक्रम, कन्या जन्मोत्सव और महिला जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद हर्षवर्धन सभागार में महिला जनसुनवाई और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। जागरूकता चौपाल में महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायतें अधिकारियों के सामने प्रस्तुत कर सकेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिलाओं और आमजन से कार्यक्रम में पहुंचकर योजनाओं और शिकायत समाधान का लाभ लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: महिला जनसुनवाई 25 अगस्त को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.