नोएडा, मार्च 9 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने सोमवार को विकास भवन सभागार में जनसुनवाई में करीब 50 महिलाओं शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। इनमें पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा, भरण-पोषण और उत्पीड़न से जुड़े मामले समेत अन्य शिकायतें शामिल रहीं। जनसुनवाई के दौरान डॉ. मीनाक्षी भराला ने फरियादी महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं, डॉ. भराला ने इस दौरान महिला अधिकारियों, कर्मचारियों और फरियादी महिलाओं को पौधे भेंटकर महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुख्यालय अजय कुमार, डीसीपी महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.