महिलाओं की सक्रिय भागीदारी कृषि विकास को नई दिशा दे सकती है: महेंद्र
गुमला, जून 15 -- गुमला, संवाददाता । कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), गुमला में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार से पांच दिनी द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। जिला उद्यान विभाग के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के छह क्लस्टरों से चयनित 12 क्लस्टर रिसोर्स पर्सन भाग ले रहे हैं। जिनमें अधिकांश महिलाएं शामिल हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत ने कहा कि प्राकृतिक खेती किसानों के लिए कम लागत,पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित खाद्य उत्पादन का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ग्रामीण कृषि विकास को नई दिशा दे सकती है। प्रशिक्षित सीआरपी अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी。 यह भी पढ़ें- 15 द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.