बेगुसराय, मार्च 1 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जीडी कॉलेज दिनकर सभागार में रविवार को ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन का राज्य स्तरीय यंग महिला कन्वेंशन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बेगूसराय ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन की नगर सचिव रीतू कुमारी ने किया। एआईवाईएफ राज्य अध्यक्ष शंभू देवा ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार और बिहार में भाजपा जदयू गठबंधन की सरकार में महिलाओं,छात्राओं की शिक्षा सुरक्षा और सम्मान पूरी तरह खतरे में है। ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन महिलाओं के सुरक्षा और सम्मान के सवाल पर 17 व 18 मार्च को उड़ीसा में राष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन करेगा। इसमें बिहार से दर्जनों यंग वूमेन प्रतिनिधि के रूप में हिस्सा लेंगी। महिला नेत्री नीतू कुमारी ने कहा कि दूसरे राज्य के भाजपा नेता बिहार की महिलाओं और बेटियों की बोली लगता है और यही उस भाजपा के साथ गठबंधन में है और ...