मऊ, अप्रैल 18 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित विक्ट्री इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को 'नारी शक्ति वंदन' अधिनियम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'नारी शक्ति वंदन' अधिनियम देश की मातृशक्ति के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया एक युगांतकारी कदम है। इस अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं ने की पदयात्रा उन्होंने कहा कि महिलाओं की शक्ति, साह...