भदोही, मार्च 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। महिला संबंधित मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए। इन मामलों के निस्तारण में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। महिला हित में शासन से संचालित योजनाओं के प्रति महिलाओं को जागरूक किया जाए। यह निर्देश सोमवार को तहसील सभागार ज्ञानपुर में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. बबीता सिंह चौहान ने अधिकारियों को दीं। कहा कि महिला की मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए ताकि पीड़िता को बार-बार थाना और कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। महिला जन सुनवाई में दू-दराज से आईं महिलाओं की समस्याओं को सुन प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने को निर्देशित कीं। जन सुनवाई के बाद अध्यक्ष द्वारा महिला जिला चिकित्सालय और महिला बंदी गृह में भी निरीक्षण करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...