जहानाबाद, मार्च 8 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ब्रजेश कुमार ने कहा है कि महिलाओं को अधिकार और सम्मान, समय पर न्याय दिलाना और महिलाओं को महान बनाने की बजाय उन्हें बराबर समझना और सम्मान देना ही वास्तविक सशक्तिकरण है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 का थीम अधिकार और न्याय के साथ-साथ हर महिला और बालिका के सशक्तिकरण के लिए वास्तविक कार्रवाई पर केंद्रित है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पांच दिवसीय महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इससे उन्हें सभी प्रकार की विधिक जानकारियां प्रदान की जा रही है ताकि वे जागरुक होकर अपने अधिकार और न्याय को सरल तरीके से प्राप्त कर सके। हमारी महिलाएं बालिकाएं किसी भी समय प्राधिकार से सहयोग प्राप्त कर सकती है प्राधिकार उन्हें तत्क्षण विध...