देहरादून, मार्च 11 -- - नाबार्ड उत्तराखंड ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस देहरादून। नाबार्ड उत्तराखंड ने धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस वर्ष कार्यक्रम 'गिव टू गेन' थीम पर आधारित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री चंद्रप्रभा ऐतवाल ने महिलाओं की भूमिका को समाज और संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया।बुधवार को नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उद्यमी एवं विशेषज्ञ डॉ. जूही गर्ग और मशरूम लेडी डॉ. हिरेशा वर्मा ने अपनी प्रेरणादायक जीवन-यात्रा साझा की। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक योगदान पर बात की।कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक पंकज यादव और उप-महाप्रबंधक संजय कुमार ने महिलाओं को आधारस्तंभ बताते हुए कहा कि उनकी सहभागिता को निरंतर बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही कहा कि नाबार्ड हमेशा महिलाओं ...