रुद्रपुर, अगस्त 10 -- गदरपुर, संवाददाता। कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने और सहकारिता से जोड़ने के उद्देश्य से कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) की निदेशक शिल्पी अरोरा एवं कृभको टीम की ओर से गदरपुर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सहकारिता एवं किसान महासम्मेलन-2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान निदेशक शिल्पी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अब केवल खेतों तक सीमित नहीं है। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक परिवारों और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया। सम्मेलन में ऊधमसिंह नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों किसान, महिला किसान, सहकारी समितियों के प्रतिनिधि, कृषि विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन में करीब 50 प्रतिशत भागीदारी महिला किसानों की रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं वन्यजीव मंत्री स...