सिद्धार्थ, अप्रैल 16 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी ब्लॉक परिसर में बुधवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। पूर्व मंत्री व विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी एवं सशक्तिकरण से ही देश का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी।जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा को बढ़ावा देने व समाज में अपनी भागीदारी मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति देश के विकास की आधारशिलाः विधायक कार्यक्रम का संचालन नीरज कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर सुनील चौधरी, नन्द कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.