दरभंगा, मार्च 9 -- लहेरियासराय। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को जिला प्रशासन तथा कला एवं संस्कृति विभाग,महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में डॉ. आम्बेडकर सभागार में कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता डीएम कौशल कुमार ने की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और सामूहिक सहयोग के माध्यम से महिलाएं समाज में महत्वपूर्ण परिवर्तन ला रही हैं। डीएम ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, पुलिस सेवा, उद्यमिता तथा सामाजिक कार्यों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.