मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ी है। बदलाव हुए हैं, लेकिन और भी आगे जाना है। ये बातें रविवार को समाहरणालय में आयोजित महिला दिवस सम्मान समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह ने कहीं।महिला दिवस पर महिलाओं से संबंधित कानून एवं पीएनडीटी एका तथा घरेलू हिंसा से संबंधित कानून पर जिला सभागार में जागरूकता कार्यक्रम-सह-सम्मान समारोह और सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 180 से अधिक को सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं के साथ ही बेहतर करने वाले पुरुषों को भी सम्मान मिला।कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पीयूष प्र...