जौनपुर, अप्रैल 15 -- जौनपुर, संवाददाता। नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं महिलाओं के अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बुधवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत मेगा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की और महिलाओं के सम्मान, समानता एवं अधिकारों के समर्थन में प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। कुलसचिव केशलाल ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। यह भी पढ़ें- महिलाओं को समान अवसर मिले बिना समग्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.