बिजनौर, मार्च 9 -- नजीबाबाद। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रमा जैन कन्या महाविद्यालय के सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया गया। रमा जैन कन्या महाविद्यालय एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूनम अग्रवाल के निर्देशन में ग्राम खैरुल्लापुर शाहपुर के पंचायत घर में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि अनुराधा माथुर ने महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में कुमारी रूचि और कुमारी शहरीन ने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उपस्थित गृह विज्ञान प्रवक्ता डॉ भावना अरोड़ा ने कहा कि विकसित राष्ट्र के सपने को पूरा करने के लिए महिलाओं की भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है जितने की पुरुषों की। शिविर में अतिका, प्रियांशी, भावना, योग्यता आदि स्वयं सेविकाओं ने भी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। इस अवसर...