गोंडा, मार्च 9 -- करनैलगंज, संवाददाता। तहसील में सोमवार को आयोजित जनता दरबार के दौरान आधा दर्जन महिलाएं अपनी फरियाद लेकर पहुंचीं तो एसडीएम नेहा मिश्रा ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके पर जाकर जांच करने का निर्णय लिया। महिलाओं ने मंगुरा बाजार में रास्ता बंद कर दिए जाने की शिकायत करते हुए उसे खुलवाने की मांग की। जनता दरबार में सुनवाई के दौरान मंगुरा बाजार की गुड़िया, कोमल, मोना देवी समेत अन्य महिलाएं एसडीएम के समक्ष पहुंचीं और बताया कि मुख्य सड़क से उनके घर जाने वाली गली पर एक व्यक्ति द्वारा निर्माण कर रास्ता बंद कर दिया गया है। इससे उन्हें आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। एसडीएम ने जब महिलाओं से पूछा कि वे तहसील तक कैसे पहुंचीं, तो उन्होंने बताया कि तीन जगह सवारी बदलने के बाद यहां तक पहुंच पाईं और सुबह बिना खाए-पिए ही घर से न...