मेरठ, अप्रैल 8 -- सहारनपुर निवासी सर्राफा कारोबारी अनिल कुमार गुप्ता के बैग से 12 लाख रुपये निकालने वाली दोनों महिलाओं की तलाश में पुलिस ने शहरभर के 600 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस महिलाओं की तलाश में शास्त्रीनगर कुटी क्षेत्र तक पहुंच गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस अब संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने में जुटी है। रविवार सुबह सहारनपुर के देवबंद स्थित न्यू गुप्ता ज्वैलर्स के संचालक अनिल कुमार गुप्ता को जेवर खरीदने के सिलसिले में मेरठ आए थे। कार से घंटाघर स्थित टाउन हॉल की पार्किंग में पहुंचे। जहां से सर्राफा बाजार जाने के लिए पार्किंग के बाहर से ई-रिक्शा में सवार हुए थे। जिसमें दो महिलाएं पहले ही बैठी हुई थीं।व्यापारी के पास एक बैग था, जिसमें दुकान की पिछली बिक्री के रुपये और अन्य व्यापारिक लेनदेन के करीब 12 लाख रुपये प्लास्टिक की थै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.