कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर। मेल, एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के दौरान 36 बार ब्रेक बाइंडिंग, स्प्रिंग टूटने के साथ ही दिल्ली रूट पर दो महिलाओं की जान बचाने वाले लोको पायलट राजीव कुमार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव कुमार ने शील्ड, प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। राजीव कुमार को पहले भी कई डीआरएम अवार्ड मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि सेवा काल के दौरान कई ऐसे मौके आए, जब सतर्कता न बरतते तो ट्रेन हादसा होता। स्प्रिंग टूटने पर समय रहते सूचना न दी जाती तो कोच कहीं पर भी डीरेल हो जाता। बताया कि काम की सराहना औऱ पुरस्कार मिलने से जो अनुभूति मन को मिलती है। इसका आकलन पैसे से नहीं किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.