नोएडा, मार्च 7 -- ग्रेटर नोएडा। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ़ मीनाक्षी भराला सोमवार की सुबह 11:30 बजे से विकास भवन के सभागार में जनसुनवाई करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि कार्यक्रम में जिले की महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं को सुना जाएगा। उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...