मुजफ्फर नगर, मार्च 18 -- छपार। गांव बरला की महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से रविदास मंदिर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर कब्जा मुक्त करने की गुहार लगाई। जिसपर मंत्री तुरंत गांव पहुंचे और सीडीओ को आंगनबाड़ी केंद्र को मंदिर से हटवाने के निर्देश दिए। क्षेत्र के गांव बरला में मोहल्ले में स्थित रविदास मंदिर में कुछ लोगों ने कब्जा करके आंगनबाड़ी केंद्र बना दिया। जिससे ग्रामीणों को पूजा पाठ नही कर पा रहते थे। महिलाओं द्वारा फोन पर शिकायत के बाद पुरकाजी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार बरला पहुंचे और सीडीओ को फोन कर आंगनबाड़ी केंद्र को मंदिर से हटाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कच्चे नाले को पक्का बनाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा मंत्री ने पुराने कुंए का जीर्णोद्धार कराकर अमृत सरोवर बनवाने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.