महिलाओं की गरिमा और सम्मान का महत्व समझना जरूरी : थाना प्रभारी
पाकुड़, सितम्बर 23 -- थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने युवाओं और अभिभावकों से बेटियों एवं महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर संवेदनशील अपील की है। उन्होंने कहा कि हर युवक किसी न किसी परिवार का बेटा, भाई और भविष्य की उम्मीद है। इसलिए युवाओं को महिलाओं की गरिमा और सम्मान का महत्व समझना जरूरी है। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी लड़की को घूरना, परेशान करना, दुर्व्यवहार करना या उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाना केवल व्यक्तिगत व्यवहार का मामला नहीं, बल्कि परिवार और समाज के संस्कारों से भी जुड़ा विषय है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को केवल पढ़ाई और करियर ही नहीं, बल्कि दूसरों का सम्मान करना भी सिखाएं। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि किसी लड़की की चुप्पी को सहमति न समझें और किसी को डराना या परेशान करना बहादुरी नहीं है। महिलाओं का सम्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.