बदायूं, दिसम्बर 26 -- बदायूं। उत्तर प्रदेश आशा संगिनी वर्कर्स यूनियन की अनिश्चितकालीन हड़ताल के 11वें दिन भी हड़ताल जारी रही। हड़ताल सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने कहा कि आशा संगिनी की इन मांगों को सरकार को मानना पड़ेगा। कहा जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी, चाहे इसके लिए हमें कोई बलिदान देना पड़े। उपाध्यक्ष निर्दोष राठौर ने भी मांगो के संबंध में सरकार को जमकर घेरा जायेगा। इस मौके पर कोषाअध्यक्ष नीलम सक्सेना, सचिव मनीषा, जिलामंत्री शशि सक्सेना, संगठन सदस्य राजकुमारी, वंदना, सपना, किरणलता, पुष्पा, सुनीति, सरोज, लक्ष्मी, नन्हीं देवी, सोनिया, विमलेश, नवरत्न, शीतल, रेखा, गीता देवी, मंजुला, वीणा, किरण, रजनी, राधा शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.