रांची, मई 7 -- मांडर, प्रतिनिधि। महिलाओं की आर्थिक मजबूती से परिवार, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। ये बातें कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की ने बुधवार को मांडर प्रखंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कही। इस दौरान उन्होंने वेजफेड के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों और प्राथमिक सहकारी समितियों के बीच गेहूं प्रसंस्करण मशीन और मिनी राइस मिल का वितरण किया। कार्यक्रम के तहत कुल 40 प्रसंस्करण इकाइयां लाभुकों को सौंपी गईं। वहीं प्राकृतिक आपदाओं, वज्रपात, सड़क दुर्घटनाओं और अन्य घटनाओं से प्रभावित 65 लाभुकों के बीच कुल 17 लाख 24 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक भी वितरित किए गए। मंत्री ने कहा कि यह केवल मशीन वितरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार का म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.