रुडकी, जनवरी 6 -- सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने मंगलवार को आदर्श सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) परिसर में दोना-पत्तल और पेपर कप निर्माण इकाई का उदघाटन किया। उन्होंने महिलाओं के आत्मनिर्भर होने की ओर बढ़ते कदम की सराहना की। महिलाओं से संवाद में सीडीओ ने कहा कि उत्पादन आधारित ऐसी इकाइयां ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं यदि गुणवत्ता, आकर्षक पैकेजिंग और बेहतर मार्केटिंग पर ध्यान दें तो उनके उत्पाद स्थानीय बाजार से निकलकर बड़े स्तर तक पहचान बना सकते हैं। कहा कि महिलाएं इस यूनिट के साथ आत्मनिर्भर बनने के साथ ही अन्य महिलाओं को भी जोड़कर उन्हें स्वरोजगार दे सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.