रिषिकेष, जनवरी 12 -- भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक मजबूती तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे परिवार और समाज की सोच भी बदलती है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं निर्णय लेने में सक्षम होती हैं तो सामाजिक कुरीतियां स्वतः कमजोर पड़ने लगती हैं। सोमवार को पंचायत घर सोडा सरोली में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में दिव्य ज्योति सीएलएफ की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंची भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने महिला समूहों को एकजुट होकर शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण किसी एक दिन या आयोजन का विषय नहीं है, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों और सीएलएफ के माध्यम से महि...