मोतिहारी, मार्च 12 -- ​रक्सौल । भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीमावर्ती क्षेत्र की प्रख्यात महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय प्रबुद्ध महिलाओं ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अपने जीवन के प्रेरक अनुभव साझा करते हुए आधुनिक समाज में महिलाओं द्वारा हासिल की गई ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, उन्होंने वर्तमान परिवेश में महिलाओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया। ​समारोह में भारत और नेपाल की साझी सांस्कृतिक विरासत की एक मनमोहक झलक भी देखने को मिली। ज्ञानदा एकेडमी स्कूल, वीरगंज और शारदा कला केंद्र, रक्सौल की छात्राओं ...