रामगढ़, मार्च 7 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के नावाज़ारा स्थित संत अन्ना सोशल सर्विस सोसाइटी में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ममता देवी शामिल हुईं। इस दौरान आदिवासी माताओं-बहनों ने पारंपरिक वेशभूषा व रीति-रिवाजों के साथ विधायक का स्वागत किया। वहीं सोसाइटी की ओर से संचालित महिला समिति की मेहनती व सशक्त दीदियों को विधायक ने सम्मानित किया। यह सम्मान उन महिलाओं के समर्पण, मेहनत और समाज के प्रति उनके योगदान को सम्मान देने का एक प्रेरणादायक क्षण रहा। विधायक ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज और देश के विकास की सबसे मजबूत नींव है। मातृशक्ति के सम्मान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.