मुजफ्फर नगर, फरवरी 24 -- जानसठ। गांव गढ़ी देहात की महिलाओं ने गांव के एक व्यक्ति पर गोबर के उपले पाथने की जगह पर जबरन कब्जा करने के मामले को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। पीड़ित महिलाओं ने एसडीएम राजकुमार भारती के नाम कार्यालय में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। जानसठ के गांव गढ़ी देहात निवासी ने मंगलवार को गांव निवासी राजकुमारी, संगीता, दीपा, गुडडी, रिहाना, हाशमी एकत्रित होकर तहसील में पहुंची और प्रदर्शन किया। इन महिलाओं ने एसडीएम राजकुमार भारती के नाम कार्यालय में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जानसठ व तिसंग रोड पर एक व्यक्ति की कृषि भूमि हैं। इसके खेत के सामने जो सरकारी भूमि खाली पड़ी हुई हैं। जिस पर हमारे द्वारा बिटौडे व उपले पाथते हैं। जिस पर वह व्यक्ति सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके वहा पर बैकंट हॉल बना रहा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.