मेरठ, अप्रैल 14 -- सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर सेक्टर-2 में सोमवार को भी व्यापारियों एवं महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी रहा। महिलाओं ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री से अपने मकान को बचाने और राहत दिलाने की मांग की। महिलाओं और बच्चों ने हनुमान चालीसा का पाठ जारी रखा। सोमवार को तीन व्यापारी भूख हड़ताल पर बैठ गए। वहीं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया। दूसरी ओर, मेरठ से दिल्ली तक 15 अप्रैल को किये जाने वाले कूच में महिलाओं ने भी शामिल होने का ऐलान किया। धरना स्थल पर किसान नेता कुलदीप त्यागी, जागृति विहार व्यापार संघ अध्यक्ष पवन ठेकेदार, मेरठ व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा, उमाशंकर खटीक भी पहुंचे। यह भी पढ़ें- मेरठ सेंट्रल मार्केट: गढ़ रोड की चमकेगी किस्मत, सेंट्रल मार्केट में किराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.