महिलाओं का डेयरी प्रशिक्षण शुरू हुआ
चम्पावत, जुलाई 21 -- चम्पावत। चम्पावत के रौसाल में आरसेटी ने महिलाओं के 12 दिनी डेयरी प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठाणी ने प्रतिभागियों को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय साक्षरता, साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल बैंकिंग का सुरक्षित उपयोग करने, ओटीपी, एटीएम पिन एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने की अपील की। फैकल्टी प्रकाश जोशी व राजेश पंत ने विभागीय जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Champawat News: महिलाओं का डेयरी प्रशिक्षण शुरू हुआ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.