मोतिहारी, मार्च 9 -- मोतिहारी, हिप्र.। जीविका मोतिहारी के तत्वावधान में स्थानीय राजेंद्र सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत डीएम सौरभ जोरवाल, डीडीसी डाॅ. प्रदीप कुमार सिंह व जीविका समूह की दीदियों ने संयुक्त रूप से की। डीएम ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उद्देश्य व महत्त्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिलाओं के प्रति सरकार काफी सजग है एवं महिलाओं के अधिकार को हर संभव सर्वोच्च स्थान पर रखा जा रहा है । साथ ही सरकार अपनी सभी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने के लिये वचनबद्ध है । डीएम ने उपस्थित सभी महिलाओं को अपने रोजगार, सम्मान व अधिकारों के लिए शपथ भी दिलाया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के अवसर पर जिले भर से आई हुई कई जीविका दीदियों ने अपने जीवन में वि...