नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- क्या आप भी अंडरवियर पर सफेद रंग का दाग लगने के बाद उसने पहनना छोड़ देती हैं या फिर उसे फेंक देती हैं? महिलाएं की पैंटी पर सफेद रंग का दाग लगना काफी कॉमन है और ऐसा होने पर इसे फेंक देना सही नहीं है। क्योंकि इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आपकी पैंटी गंदी हो गई है। बल्कि यह एक कॉमन और स्वस्थ वजाइना का संकेत है। आजकल वजाइल हेल्थ को लेकर अवेयरनेस बढ़ने लगी है। ऐसे में आपको ये समझना होगा कि अंडरवियर पर लगा सफेद रंग का निशान किसी बड़ी समस्या का संकेत नहीं है बल्कि ये वजाइनल डिस्चार्ज की वजह से है। वजाइनल डिस्चार्ज आपके शरीर से फ्लूइड और पुरानी कोशिकाओं को बाहर निकालने का एक हेल्दी तरीका है।क्यों बदल जाता है अंडरवियर का रंग दरअसल, पैंटी का रंग तब बदलता है जब वजाइनल डिस्चार्ज पैंटी के रंग के संपर्क में आता है और इस की वजह ...