महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसने का आरोप, युवक गिरफ्तार
रामपुर, अगस्त 1 -- रामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में महिलाओं और युवतियों पर कथित तौर पर फब्तियां कसने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। 31 जुलाई को कोतवाली पुलिस की टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था, अपराध की रोकथाम और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांधी समाधि चौकी से सूचना मिली कि पार्क में आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों को एक युवक गलत इशारे करते हुए फब्तियां कस रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी की। पुलिस के अनुसार, धारीदार टी-शर्ट पहने युवक महिलाओं और युवतियों को देखकर कथित तौर पर अशोभनीय टिप्पणियां कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नदीम पुत्र मुज्जमिल, निवासी जट्टा बुद्धन खां, थाना कोतवाली, रामपुर, उम्र करीब 27 वर्ष बताया। पुलिस का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.