जौनपुर, अप्रैल 24 -- जौनपुर, संवाददाता। सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की ओर से महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था। कार्यशाला में महिलाओं, युवतियों और बच्चियों ने मेकअप के विभिन्न गुर सीखे। ख़ुज्झी मोड़ चंदवक स्थित एक ब्यूटीपार्लर में आयोजित कार्यशाला का समापन शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम की मुख अतिथि नगर पालिका जौनपुर की चेयरमैन मनोरमा मौर्या रहीं।ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने ट्रस्ट द्वारा निरंतर किए जा रहे कार्यो का संक्षिप्त परिचय दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों और महिलाओ को प्रमुखता से प्रशिक्षित करने का कार्य अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा बहुत ही सराहनीय है। सीमा गुप्ता, क्षमा सिंह के साथ कार्यक्रम की प्रशिक्षिका सरोज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.