गोरखपुर, मार्च 1 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। घघसरा चौकी क्षेत्र के डुमरी निवास में रविवार को चौकी इंचार्ज दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में महिलाओं व बेटियों को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया। महिला उपनिरीक्षक मधु सिंह ने कहा कि किसी परेशानी में महिलाओं और बेटियों को डरने की जरूरत नहीं है। बस आपको साहस से कार्य करना है और अपराध के रोकथाम के लिए आपको तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 112,1090,108,102,1076 आदि अपनी सूचना दर्ज करानी है। पुलिस आपकी सहायता के लिए तत्परता से उपलब्ध रहेगी। उन्होंने किशोरियों को गुड टच, बैड टच आदि के बारे में भी जागरूक किया। साथ ही उनके समस्याओं सुना। इस मौके एसआई अतुल गुप्ता, हेड कांस्टेबल अनुराग सिंह, आशीष कुमार, संगीता मौर्या, किरन चौहान, अन्नया सागर समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.