बिजनौर, नवम्बर 26 -- जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में 12 बजे कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत 'हक़ की बात जिलाधिकारी के साथ' कार्यक्रम के दौरान योन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि की पीड़ित महिलाओं तथा बालिकाओं से पारस्परिक संवाद स्थापित किया गया और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के लिए आश्वस्त किया गया। बुधवार को जिलाधिकारी ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बिना झिझक और संकोच के हक़ के साथ अपनी समस्याओं को बताएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार पूरी सजगता और गंभीरता के साथ आपके साथ है। उन्होंने महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि जो भी शिकायत प्रेषित की जाए, वह सत्यता पर आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.