सोनभद्र, दिसम्बर 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। मिशन शक्ति और साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत रविवार को सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम ने विभिन्न थानों पर व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को व्यापक सुरक्षा की जानकारी दी गई। कार्यक्रमों में महिलाओं, बालिकाओं, छात्र-छात्राओं तथा आमजन को सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। टीम ने महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन फ्रॉड की पहचान, सोशल मीडिया सुरक्षा, गुड टच-बैड टच जैसे विषयों पर उपस्थित जनसमूह को सरल एवं प्रभावी ढंग से शिक्षित किया गया। मिशन शक्ति टीम ने लोगों को तत्काल सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया। टीम ने बताया कि 112 आपातकालीन सेवा, 1090 ...