रुडकी, फरवरी 25 -- भगवानपुर। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर बुधवार को क्षेत्र में जन जागरण अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। बुधवार को पुलिस ने अलग अलग टीम बनाकर नगर, पीजी थरमो कम्पनी रायपुर और अन्य जगहों पर महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जानकारी दी। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...